सहारनपुर, फरवरी 27 -- वार्ड 4, मोहम्मदपुर माफी की आबादी करीब 15 हजार है। खास बात है कि इस वार्ड में एक वर्तमान और एक निवर्तमान विधायक का आवास है। साथ ही महापौर का निवास भी इसी वार्ड में है। इतने खास वार्ड में भी समस्याओं का अंबार है। यहां की सड़कें टूटी हुई हैं। पानी की निकासी के लिए नाले तो बनाए गए हैं, लेकिन नाले ऊंचे होने के चलते पानी की निकासी की समस्या है। समस्याओं को लेकर स्थानीय पार्षद से लेकर निगम अधिकारियों को शिकायत की गई है ,लेकिन समाधान नहीं मिला है। वार्ड में नगर निगम जैसी कोई सुविधा नहीं है। सुविधाओं को तरस रहे लोग इंतजार में है कि कब वार्ड में सुविधाएं मिलेगी और विकास की बयार बहेगी। वार्ड 04, मोहम्मदपुर माफी(जेजे पुरम) घंटाघर से करीब पांच किमी. की दूरी पर है। वार्ड की आबादी करीब 15 हजार और मतदाता करीब 11,500 हैं। वार्ड चार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.