सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- लगभग 70 बसने के बाद भी नगर क्षेत्र के इलाहीपुरा कॉलोनी आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। करीब चार हजार की आबादी वाला इलाका लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है। यहां के निवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं जो सामान्य जीवन के लिए जरूरी होती हैं। गंदगी, जलभराव, कच्ची सड़कें, कीचड़ से पटी गलियां यहां के बाशिंदों के लिए नर्क समान हैं। इलाहीपुरा कॉलोनी की सबसे बड़ी और पुरानी समस्या कच्ची सड़कों का होना है। लगभग 70 वर्ष पुरानी इस कॉलोनी की अधिकांश गलियां आज भी पक्की नहीं हैं। सड़कों की जर्जर स्थिति ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। बरसात के मौसम में गलियों में कीचड़ और गड्ढों का साम्राज्य फैल जाता है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है, बच्चे स्कूल जाते समय फिसलकर गिर जाते हैं, वहीं बुजुर्गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.