सहारनपुर, मार्च 6 -- वार्ड 62 सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। पश्चिम उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट इसी वार्ड में ही है। जो वार्ड को एक अलग पहचान देता है। वार्ड की सबसे बड़ी समस्या नाले की सड़क से अधिक ऊंचाई है। जिसके चलते एक ओर जहां जाम की समस्या बनी हुई है। वहीं दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। मेन रोड पिलखन तला में कई ऐसे खंबे लगे हैं जो सड़क के बीचों बीच हैं, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। विद्युत विभाग को कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधन नहीं मिला। वार्ड 62, याहियाशाह, घंटाघर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है। पश्चिम उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट इसी वार्ड में ही है। जो वार्ड को एक अलग पहचान देता है। वार्ड में करीब आठ कॉलोनियां हैं। वार्ड की आबादी करीब 20 हजार और मतदाता करीब 10500 हैं। वार्ड मुस्लिम बहुल में आता है। र...