सहारनपुर, दिसम्बर 8 -- मानकमऊ रोड स्थित मदीना कॉलोनी सहारनपुर की पुरानी बस्तियों में से एक है। करीब 40 साल पहले बसाई गई यह कॉलोनी आज लगभग 6000 की आबादी को अपने भीतर समेटे हुए है। प्रशासनिक सीमाओं के लिहाज से मदीना कॉलोनी को साल 2009 में नगर निगम क्षेत्र में शामिल किया गया था, लेकिन निगम में शामिल होने के बावजूद यह क्षेत्र आज भी बुनियादी सुविधाओं के मामले में काफी पीछे है। स्थानीय लोग बताते हैं कि कॉलोनी की स्थिति वर्षों से जस की तस बनी हुई है। यहां की सड़कें, सफाई व्यवस्था, सीवर और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी लोगों को रोजाना परेशान करती है। मदीना कॉलोनी की सबसे ज्वलंत और पुरानी समस्या यहां की जर्जर सड़कें हैं, जो पिछले कई वर्षों से लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई हैं। कॉलोनी के अधिकांश मार्गों की हालत बेहद खराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.