सहारनपुर, दिसम्बर 20 -- स्मार्ट सिटी सहारनपुर की पहचान बना कोर्ट रोड शहर का सबसे पॉश और व्यस्त बाजारों में गिना जाता है। यह क्षेत्र न केवल व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है, बल्कि प्रशासनिक, न्यायिक और बैंकिंग संस्थानों की मौजूदगी के कारण इसे वीआईपी रोड का दर्जा भी प्राप्त है। इसके बावजूद आज कोर्ट रोड जाम, पार्किंग की कमी, शौचालय न होना और कूड़ा उठान जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, जिससे व्यापारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों के साथ आने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 65 साल पुराना यह बाजार सहारनपुर के वार्ड संख्या 37 में स्थित है और शहर के सबसे व्यस्त व प्रतिष्ठित इलाकों में इसकी गिनती होती है। कोर्ट रोड पर लगभग 2000 दुकानें और शोरूम हैं, जहां कपड़ा, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, दवाइयों सहित हर तरह का व्य...