सहारनपुर, जून 8 -- सहारनपुर का कक्कड़गंज बाजार न केवल शहर का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, बल्कि यह ऐतिहासिक धरोहर भी है। यह बाजार 1852 से भी पहले का बताया जाता है और आजादी से पहले से ही व्यापार का अहम केंद्र रहा है। लगभग 106 दुकानों वाले इस पुराने बाजार में आज भी व्यापारिक गतिविधियां तेज़ी से चल रही हैं, लेकिन यहां की समस्याएं व्यापारियों और ग्राहकों दोनों की परेशानियों का कारण बन रही हैं। गंदगी, जलभराव, पथ प्रकाश की कमी, तारों का जाल और पीने के पानी की अनुपलब्धता जैसे मुद्दे लंबे समय से अनदेखी हैं। यदि प्रशासन और स्थानीय निकाय इन समस्याओं की ओर गंभीरता से ध्यान दें और समाधान की दिशा में कदम उठाएं, तो यह बाजार एक बार फिर शहर की शान बन सकता है। कक्कड़ गंज की गिनती महानगर के सबसे प्राचीन बाजार में होती है। बाजार का इतिहास करीब 175 साल पुर...