सहारनपुर, फरवरी 18 -- दिल्ली रोड स्थित पॉश एरिया पैरामाउंट से सटे वार्ड 9 ग्रीन सिटी समेत पांच कॉलोनियों में विकास की किरण नहीं पहुंची है। वार्ड के लोग सड़क, बिजली, सीवर लाइन, पेयजल, पथ प्रकाश सहित कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कई बार नगर निगम से सुविधाएं दिलाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में लंबे समय से लोग परेशानी झेलने को मजबूर हैं। ई साल पहले दिल्ली रोड पर पॉश एरिया पैरामाउंट कॉलोनी के बराबर में वार्ड 9 क्षेत्र की स्थित ग्रीन सिटी कॉलोनी काटी गई थी। इसके साथ ही वार्ड में ज्योतिबाफूले नगर, पर्व सिटी, दुर्गापुरी कॉलोनी, वरुण सिटी कॉलोनी आती है। इन कॉलोनियों में 3 हजार की आबादी रहती है। इन कॉलोनियों कें आज तक बिजली के कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। लोगों ने घरों पर सोलर पैनल लगा रखे हैं। कॉलोनी में कच्ची सड़के है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.