सहारनपुर, फरवरी 14 -- सहानपुर का वार्ड 59 पुराने शहर में स्थित है। आबादी के लिहाज से काफी बड़ा वार्ड है और यहां 7 हजार मतदाता हैं। वार्ड के कई घरों में स्थानीय निवासी होजरी का काम करते हैं। करीब 100 साल पुराना मीट बाजार भी है, जो नगर निगम की इमारत में चल रहा है। वार्ड में काफी पुराना प्राथमिक विद्यालय है, जिसकी इमारत जर्जर हालत में है। वार्ड की मुख्य समस्या सफाई कर्मचारियों की कमी और जर्जर इमारते हैं। स्थानीय पार्षद से लेकर निगम अधिकारियों तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पुराने शहर के वार्ड 59 में कई समस्याओं का अंबार है। वार्ड में स्थानीय लोगों के साथ साथ बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग है। मटिया महल, जाफर नवाज, शाहमदार, जोगियान शाहमदार, ख्वाजा अहमद सराय, मालियान आदि इलाके हैं। यहां एक कॉमन समस्या सफाई व्यवस्था दुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.