सहारनपुर, फरवरी 6 -- देहरादून चौक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला वार्ड संख्या 32 के खानआलमपुरा क्षेत्र की हनीफा चौक कॉलोनी लगभग 100 साल पुरानी है। समय के साथ इस कॉलोनी की आबादी लगातार बढ़ती गई और आज यहां करीब 10 हजार से अधिक लोग निवास कर रहे हैं। जलभराव, सीवर लाइन का अभाव, खराब सफाई व्यवस्था, बिजली के जर्जर खंभे और तारों का जाल नागरिकों के जीवन को कठिन बना रही हैं। हनीफा चौक कॉलोनी की सबसे गंभीर और पुरानी समस्या जलभराव है, जो हर बरसात में स्थानीय लोगों के लिए भारी परेशानी और नुकसान का कारण बनती है। कॉलोनी में बने नाले और नालियां पूरी तरह से चोक पड़ी हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले लगभग दस वर्षों से नालों की ढंग से सफाई नहीं कराई गई है। लंबे समय से सफाई न होने के कारण नालों में कचरा, पॉलीथिन, मिट्टी और सिल्ट की मोटी परत जम चुकी है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.