सहारनपुर, फरवरी 22 -- महानगर की कॉलोनी चंद्र विहार करीब 20 वर्ष बाद भी विकास कार्यों के रफ्तार में काफी पीछे है। सड़कों की बदहाली, जलभराव, सीवर व्यवस्था का अभाव, पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था की लचर स्थिति नारकीय जीवन जीने को मजबूर कर दिया है। करीब 2500 की आबादी इस समस्याओं से रोजना जूझ रही है। चंद्र विहार कॉलोनी की सबसे बड़ी समस्याओं में कच्ची सड़कें प्रमुख रूप से सामने आ रही हैं। करीब दो दशक पुरानी इस बस्ती में आज भी अधिकांश गलियां पक्की नहीं हो पाई हैं, जिसके कारण रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है। हल्की बारिश होते ही सड़कों पर कीचड़ और पानी भर जाता है, जिससे हालात और खराब हो जाते हैं। कई स्थानों पर सड़कें ऊबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरी हुई हैं, जो आने-जाने वालों के लिए जोखिम पैदा करती हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात के दिनो...