सहारनपुर, फरवरी 20 -- रामपुर मनिहारान क्षेत्र का गांव लाखनौर आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। करीब 7500 की आबादी वाले इस गांव में पीने के पानी, दूषित पानी, खराब सड़कों और सीवर व्यवस्था के अभाव जैसी समस्याएं वर्षों से कायम हैं। ग्रामीणों का कहना है कि योजनाएं तो बनीं और करोड़ों रुपये खर्च भी हुए, लेकिन जमीनीस्तर पर उनका लाभ नहीं मिल सका। परिणामस्वरूप गांव के लोग आज भी वैकल्पिक साधनों पर निर्भर हैं और मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। गांव लाखनौर में स्वच्छ पेयजल की समस्या सबसे गंभीर रूप में सामने आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पीने के पानी की भारी किल्लत रहती है और गर्मियों के मौसम में हालात बेहद खराब हो जाते हैं। इस दौरान हैंडपंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग जाती हैं और कई बार पर्याप्त पानी भी नहीं निकल पाता। जि...