सहारनपुर, जनवरी 1 -- सहारनपुर जनपद की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान के रूप में विख्यात सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर देश-प्रदेश ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। नवरात्र, नववर्ष और अन्य पर्वों पर लाखों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन मानसून के दिनों में श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। क्योंकि, खोल में पहाड़ों में आने वाली बरसाती पानी श्रद्धालुओं के वाहन और दुकानदारों का सामान बहा ले जाती है। सिद्धपीठ क्षेत्र में 200 से अधिक दुकानें हैं। जो बरसाती नदी से प्रभावित हैं। भीड़ के हिसाब से पर्याप्त गेस्ट हाउस और अन्य सुविधाओं की कमी महसूस की जाती है। हालांकि श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए श्री भूरा देव मंदिर से मां शाकंभरी देवी मंदिर तक सड़क बनाई ...