सहारनपुर, अप्रैल 5 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ घोषणा के बाद से निर्यातक और उद्यमी परेशान हैं। सहारनपुर में बड़ी संख्या में वुडकार्विंग, हौजरी, जूता, हार्डवेयर के उद्योग हैं। जिले में दस हजार छोटे-बड़े उद्योग हैं और इनमें से एक लाख से अधिक कर्मचारी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। इनमें सबसे ज्यादा प्रभाव वुडकार्विंग और हौजरी उद्योग पर पड़ेगा। निर्यात घटने के साथ ही उत्पादन में भी भारी कमी आएगी। जिले में वार्षिक करीब 1500 हजार करोड़ से अधिक कारोबार होता है, लेकिन ट्रंप के टैरिफ से उद्यमियों और कर्मचारियों के कारोबार पर संकट के बादल छा गए हैं। उद्यमी ट्रंप के ट्रैरिफ का विरोध भी कर रहे हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार से मामले में हस्ताक्षेप की मांग कर रहे हैं। दरअसल, अमेरिका ने कई उत्पादकों पर शुल्क बढ़ाया है। इसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.