भागलपुर, जनवरी 7 -- -प्रस्तुति: प्रदीप चौधरी प्रखंड के लिलजा से तेलवा को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रस्तावित सड़क आज भी अधूरी पड़ी है। यह सड़क न केवल तीन पंचायतों- आरापट्टी, तेलवा पूर्वी व पश्चिमी के हजारों ग्रामीणों के लिए आवागमन का मुख्य साधन है, बल्कि जलई ओपी, अस्पताल, पोस्ट ऑफिस और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने का सबसे नजदीकी मार्ग भी है। इसके बावजूद करीब दस वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय उदासीनता और संवेदक की लापरवाही ने इस सड़क को बदहाली की हालत में पहुंचा दिया है। सड़क निर्माण कार्य वर्ष 2014 में शुरू कराया गया था। योजना के अनुसार 2.8 किलोमीटर लंबी इस सड़क को वर्ष 2015 तक पूरा किया जाना था। इसके लिए करीब 3.32 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.