भागलपुर, फरवरी 12 -- -प्रस्तुति: श्रुतिकांत बिहार में राजस्व विभाग एक बार फिर आंदोलन की आहट से गूंज रहा है। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले राज्य के राजस्व कर्मचारियों ने बुधवार से सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा कर दी है। यह निर्णय 17 सूत्री लंबित मांगों को लेकर लिया गया है, जिन पर विभाग और संघ के बीच पूर्व में सहमति बनने के बावजूद अब तक अमल नहीं हुआ है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि 2 जून 2025 को तत्कालीन अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समझौता हुआ था। कर्मचारियों ने बताया कि उस समझौते के तहत कर्मचारियों की सेवा शर्तों, वेतनमान, पदोन्नति और कार्य परिस्थितियों में सुधार का आश्वासन दिया गया था। विभाग की ओर से पत्र जारी होने के बावजूद, करीब आ...