भागलपुर, जनवरी 2 -- बनगांव स्थित आदि शक्ति मां भगवती स्थान को आध्यात्मिक पर्यटन स्थल का दर्जा देने की मांग अब तेज होती जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह स्थल अपनी प्राचीनता, सिद्ध पीठ की मान्यता और ऐतिहासिक महत्व के कारण पर्यटन विभाग के मानकों पर पूरी तरह खरा उतरता है, बावजूद इसके आज तक इसे पर्यटन मानचित्र में स्थान नहीं मिल पाया है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यहां विराजमान मां भगवती शांति एवं वरदान देने वाली हैं। प्रतिमा का स्वरूप अत्यंत दुर्लभ है, जहां एक हाथ में वरदान मुद्रा और दूसरे हाथ में कमंडल सुशोभित है। जानकारों का कहना है कि ऐसा स्वरूप बहुत कम धार्मिक स्थलों पर देखने को मिलता है, जो इसे विशिष्ट आध्यात्मिक पर्यटन स्थल बनाने की क्षमता रखता है। ग्रामीणों के अनुसार, प्राचीन काल में ...