भागलपुर, मई 24 -- सहरसा नगर निगम के गांधी पथ मछली मार्केट में रहने वाले लोगों को आज भी जलजमाव की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। यहां रहने वाले लोगों ने कहा कि हमेशा सड़क पर पानी लगा हुआ रहता है। सड़क पर कचरा जमा रहता है। इस कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इसे देखने वाला कोई भी नहीं है। अवैध तरीके से मछली पालन केंद्र चलाया जा रहा है जहां प्रतिबंधित मछली का पालन किया जाता है। उसका पानी सड़क पर बहाया जाता है। इससे संक्रमण फैलने का डर सताता रहता है। जगह-जगह नाले का ढक्कन टूटा हुआ है। हिन्दुस्तान के साथ संवाद के दौरान गांधी पथ के निवासियों ने अपनी परेशानी बताई। 15 सौ से 2 हजार वार्ड वासी जलजमाव व अन्य समस्या से हैं प्रभावित 14 नंबर वार्ड संख्या नगर निगम के गांधी पथ के लोगों की है समस्या 10 वर्षों से भी अधिक दिनों से जलजमाव की समस्या से जूझ...