भागलपुर, मई 18 -- 2 हजार से अधिक परिवार प्रभावित हैं जलजमाव सें 39 वार्ड संख्या गांधी पथ का है समस्या शहर के गांधी पथ में जल निकासी का हो व्यवस्था तो बढ़ेगा व्यपार दूर होगी समस्या। गांधी पथ मोहल्ला आज भी नगर निगम के विकास से कोसों दूर है। यहां बारिश के समय में जलजमाव से सबसे ज्यादा परेशानी होती है। लोगो के घर आंगन में पानी लग जाता है।नाला नहीं रहने के कारण लोगो के घरों का पानी हर हमेशा सड़क पर लगा हुआ रहता है। बिजली तार हर जगह लटका हुआ है, लेकिन इस कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वर्षो पहले नाला बनाया गया था जो अब क्षतिग्रस्त हो गया है। जहां लोग आए दिन गिर कर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। कई बार लोगों की जान चली गई है। आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसकी साफ सफाई नगर निगम द्वारा नहीं की जा रही है। इस कारण संक्रमण फैलने का डर सताता रहता है...