भागलपुर, अप्रैल 6 -- अमेरिकी टैरिफ के बाद स्थानीय व्यवसायी भी संशय की स्थिति में हैं। टैरिफ का हालांकि स्थानीय बाजार पर प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा है लेकिन परोक्ष प्रभाव पड़ेगा। व्यवसायियों का कहना है कि विभिन्न सेक्टरों में जिले के लोग बाहर काम कर रहे हैं। उनके द्वारा पैसा अपने परिजनों को भेजा जाता है। उस पैसे से स्थानीय स्तर पर खरीदारी होती है। अगर वह पैसा नहीं आएगा तो बाजार में खरीदारी प्रभावित होगी। मखाना पर टैरिफ के प्रभाव से यहां के बाजार पर अप्रत्यक्ष तौर पर असर होगा। हिन्दुस्तान से संवाद में व्यवसायियों ने कहा कि आपदा में भी अवसर तलाशने की जरूरत है। हमें खुद पर आत्मनिर्भर होना होगा। विदेशी सामानों की जगह स्थानीय सामानों को तवज्जो देनी होगी। अच्छी गुणवत्ता वाले सामान अगर यहां तैयार होंगे तो लोग उसे ही खरीदेंगे। व्यवसायियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.