शाहजहांपुर, मार्च 18 -- शाहजहांपुर के नामी बाजार गोविंदगंज में छोटे ब्रांड से लेकर बड़े ब्रांड तक के कपड़े, बेकरी, गिफ्ट, साइकिल आदि की दुकानें हैं। इस बाजार में न तो जल निकासी की व्यवस्था है और न ही शौचालय हैं। पीने के पानी की समस्या, बढ़ती महंगाई, ऑनलाइन शॉपिंग आदि समस्याओं का सामना गोविंदगंज बाजार के दुकानदारों को करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी मांग है कि क्रासिंग पर अंडरपास बनाया जाए, ताकि दुकानदारी बढ़ सके। गोविंदगंज बाजार की स्थापना 1953 में हुई थी। हालांकि इस बाजार का नाम उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत के नाम पर 1964 में गोविंदगंज बाजार रखा गया था। भारत के विभाजन के साथ शाहजहांपुर शहर में पंजाबी समुदाय के करीब 2400 लोग आए थे। उनके पुनर्वास के लिए कैंट क्षेत्र के रामनगर, कृष्णा नगर, मोहनगंज में एक एक छोटा मकान और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.