मुजफ्फर नगर, मई 9 -- देश में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए जनपद हाई अलर्ट मोड पर है। ऐसी स्थिति में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। जनपद के मुस्लिमों में पाकिस्तान के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। शहर काजी ने भी सभी लोगों से मोबाइल व रेडियो पर सरकारी आदेशों को ध्यान से सुने और उनका पालन करने की अपील की है। शुक्रवार को जनपद में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। पहलगाम में हुए आतंकी हमले से मुस्लिम वर्ग में पाकिस्तान के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मुस्लिम समाज के लोग शहर में विभिन्न स्थानों पर पाकिस्तान व आतंकवाद के पुतले दहन कर रहे हैं। शहर काजी ने कहा कि युद्ध कोई अच्छी चीज नहीं है, इसके लिए हमें मजबूर किया गया। हम सब भारत के नागरिक हैं चाहे किसी भी मजहब व जाति के हों, हम पूरी तरह अपनी सरकार और अपनी फौजों के साथ हैं। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.