लखीसराय, फरवरी 7 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल का जल की हकीकत लखीसराय जिले में सवालों के घेरे में है। हालात इतने बदतर हैं कि सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक रामानंद मंडल के घर और कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित वार्ड संख्या 19 में यह महत्वाकांक्षी योजना पूरी तरह फेल नजर आ रही है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आज भी करीब 200 घरों में नल से पानी नहीं पहुंच रहा और लोग बूंद बूंद पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद के वार्ड संख्या 19 में लगभग करोड़ों रुपये की लागत से जलमीनार, पानी की टंकी और पूरे मोहल्ले में पाइप बिछाई गई थी। योजना के पूरा होते ही मोहल्ले में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों को उम्मीद थी कि अब वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या खत्म हो जाएगी और हर घर तक स्वच्छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.