लखीसराय, फरवरी 24 -- शहर की यातायात व्यवस्था इन दिनों एक नई चुनौती से जूझ रही है। कुछ साल पहले तक जो ई-रिक्शा वाहन आम लोगों के लिए सस्ता और सुविधाजनक परिवहन विकल्प माना जाता था वही अब अव्यवस्था, जाम और दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता जा रहा है। बिना किसी नियम, निगरानी या प्रभावी नियंत्रण के हजारों ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं और प्रशासनिक व्यवस्था इस बढ़ती समस्या के सामने कमजोर नजर आ रही है। सुबह होते ही शहर के शहीद द्वार, नया बाजार, किऊल जंक्शन, विद्यापीठ चौक, पचना रोड कलेक्टेरिएट के समीप और सदर अस्पताल के पास ई-रिक्शा वाहनों की कतारें लग जाती हैं। सवारी के इंतजार में सड़क के बीचों-बीच खड़े वाहन यातायात की रफ्तार को थाम देते हैं। नतीजा यह होता है कि कुछ ही मिनटों में सड़को पर लंबा जाम लग जाता है और आम लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.