लखीसराय, फरवरी 1 -- डीएम मिथिलेश मिश्र के सख्त निर्देशों के बावजूद नगर परिषद की घोर लापरवाही आमजन पर भारी पड़ रही है। लखीसराय शहर के व्यस्ततम रेल पुल के नीचे आज तक प्लेट (कर्कट/शीट) नहीं लगाए जाने के कारण हर बार ट्रेन गुजरते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच जाती है। स्थिति यह है कि ट्रेन के आने-जाने के दौरान राहगीरों और वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है जिससे लंबा जाम लग जाता है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा 11 दिसंबर को नगर परिषद पदाधिकारी को रेल पुल के नीचे प्लेट लगाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस आदेश पर कोई अमल नहीं किया गया। यह न केवल प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है बल्कि डीएम के आदेश की खुलेआम अवहेलना भी है। ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.