लखीसराय, फरवरी 5 -- पंचायती राज एवं मत्स्य पालन एवं डेयरी विभाग के मंत्री सह मुंगेर लोकसभा के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र लखीसराय में प्रदूषण के लोग शिकार हो रहे हैं। सांसद एवं बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशों के बावजूद शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में धान के भूसे से जलावन बनाने वाली दर्जनों फैक्ट्रियां धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं। इन फैक्ट्रियों से निकलने वाला जहरीला धुआं पूरे इलाके को प्रदूषित कर रहा है जिससे शहरवासियों का जीना मुहाल हो गया है। शहर के नया बाजार, आरलाल कॉलेज, वार्ड संख्या 24 स्थित मुख्य सड़क किनारे, वार्ड संख्या 21, वार्ड संख्या 33 अंतर्गत लाली पहाड़ी, बाजार समिति दालपट्टी, वार्ड संख्या 27 सहित कई अन्य रिहायशी इलाकों में ये फैक्ट्रियां लगातार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.