लखीसराय, फरवरी 2 -- बजट पेश होने में अब केवल एक दिन शेष रह गया है, लेकिन उससे पहले ही बाजार और आम जनजीवन में इसकी आहट साफ महसूस की जा रही है। चौक-चौराहों से लेकर चाय की दुकानों तक, दफ्तरों से लेकर खेत-खलिहानों तक हर जगह बजट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हर वर्ग की अपनी-अपनी अपेक्षाएं हैं। टीवी पर चल रही खबरों को देखकर कोई सरकार के कदमों का समर्थन कर रहा है तो कोई इसे गरीब और मध्यम वर्ग के लिए और मुश्किलें बढ़ाने वाला मान रहा है। आम जनता की सबसे बड़ी चिंता महंगाई को लेकर है। रोजमर्रा की जरूरतों के सामान, रसोई गैस, दाल, सब्जी और खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट पहले ही बिगाड़ दिया है। लोगों का कहना है कि अगर इस बजट में महंगाई पर ठोस नियंत्रण नहीं हुआ तो आम आदमी की जेब और ढीली हो जाएगी। विशेषकर गृहणियों का कहना है कि पूरे महीने का र...