लखीसराय, फरवरी 19 -- लखीसराय जिले में उद्योग और बड़ी फैक्ट्रियों के अभाव ने बेरोजगारी की समस्या को गंभीर बना दिया है। नतीजतन हर साल हजारों युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। कृषि पर निर्भर इस जिले में वैकल्पिक रोजगार के अवसर सीमित हैं जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में कोई बड़ी औद्योगिक इकाई स्थापित नहीं हो सकी है। राइस मिल के अलावे छोटे-मोटे फैक्ट्री, वर्कशॉप और दुकानें तो हैं लेकिन वे बढ़ती आबादी और शिक्षित युवाओं को रोजगार देने में सक्षम नहीं हैं। स्थिति यह है कि इंटर, स्नातक पास युवा भी दिहाड़ी मजदूरी या दूसरे राज्यों की फैक्ट्रियों में काम करने को विवश हैं। हर साल बढ़ता पलायन: लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा, हलसी, चानन, रामगढ़ चौक और बड़हिया प्रखंडों से बड़ी संख्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.