लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास की व्यवस्थाओं को उजागर करते हुए आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान ने 'बोले लखीमपुर खीरी अभियान के तहत हॉस्टल के छात्रों की तकलीफ पर आठ फरवरी को रिपोर्ट प्रकाशित की थी। खबर छपी तो जिम्मेदार तुरंत हॉस्टल पहुंच गए। व्यवस्थाएं चाक चौबंद होने लगी। कमरों में प्रकाश की व्यवस्था कर दी गई है। वहीं मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है। समाज कल्याण विभाग के जिले में तीन हॉस्टल चल रहे हैं इसमें दो बालक व एक बालिका है। इन तीनों में व्यवस्थाओं को लेकर सरकार से पांच-पांच लाख रुपये मिले हैं। अनुसूचित जाति के छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए समाज कल्याण विभाग से राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास शहर के छाउछ नहर पुलिया के पास चलाया जा रहा है। यहां 48 छात्रों के रहने की व्यवस्था है। 'बोले लखीमपुर खीरी अभियान के तहत जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.