लखनऊ, दिसम्बर 3 -- चौक की तंग गलियों में बिजली तारों के मकड़जाल से निजात मिलेगी। हिन्दुस्तान के बोले लखनऊ अभियान के तहत खबर प्रकाशित होने के बाद लेसा ने मंगलवार को बिजली के खंभों से जर्जर तारों को हटाने और टेढे और नीचे से गल चुके खंभे को बदलने का अभियान चलाया। साथ ही विभाग द्वारा बिजली पोल से अवैध इंटरनेट केबल हटाने के लिए ब्रांडबैंड कंपनियों को नोटिस भेजी गई है। चौक बाजार में बेहतर और सुरक्षित बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए लेसा ने एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत 36 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से बिजली के तारों को भूमिगत (अंडरग्राउंड केबलिंग) किया जाना था। योजना का उद्देश्य चौक चौराहे से कोनेश्वर चौराहा, सर्राफा मार्केट से लेकर अकबरी गेट तक के मुख्य बाजारों और आवासीय गलियों को नंगे तारों के जाल से मुक्त करना था। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.