लखनऊ, जून 29 -- लखनऊ की सबसे बड़ी कालोनी इंदिरानगर से सटे इलाके में रहने वाले लोग मूलभूत सुविधाओं से अभी भी कोसो दूर हैं। आलम यह है कि मुख्य मार्ग से घरों तक पहुंचने के लिए रास्ता ही नहीं है। ईटों संपर्क मार्ग के तौर पर बनाए गए रास्ते उखड़कर उबड़ खाबड़ रास्ते में तब्दील हो गए हैं। इस रास्ते गुजरने वाले आधा दर्जन कालोनी के हजारों लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। कही भी जाने के लिए समय से पहले निकलते है। क्योंकि रास्ते खराब है। कहीं गिर गए तो क्या होगा। इस बात की भी चिंता सताती है। कई वर्षो से सड़क बनवाने के लिए जूझ रहे है। बजरंगनगर मोहम्मदपुर मजरा की कालोनी माया सहकारी समिति की ओर से विकसित की गई थी। कालोनी का कुछ हिस्सा अभी भी अधूरा पड़ा है। जबकि पूरी कालोनी नगर निगम क्षेत्र में शामिल हैं। यहां के लोग हाउस टैक्स दे रहे है। बदले में सड़क बनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.