लखनऊ, नवम्बर 2 -- फैजुल्लागंज-चतुर्थ वार्ड स्थित त्रिलोकी बिहार कॉलोनी फैजुल्लागंज-4 वार्ड स्थित त्रिलोकी बिहार कॉलोनी के बसे हुए 12 वर्ष बीते गए, लेकिन यहां के करीब पांच हजार लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। कॉलोनी की मुख्य व भीतर के रास्ते कच्चे हैं। रास्तों से धूल उड़ रही है। पूरी कालोनी में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। बारिश के मौसम में पूरी कॉलोनी टापू बन जाती है। घरों का पानी रास्तों पर भर रहा है। मार्गों पर गढ्ढे हो गए हैं। कई जगह कीचड़ है। इन पर पैदल चलना मुश्किल है। घर तक कार व बड़े वाहन बड़ी मुकिश्ल में आते हैं। बाइक व पैदल चलना मुश्किल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय पार्षद से लेकर मेयर, स्थानीय विधायक और नगर निगम के अधिकारियों को सड़क निर्माण को लेकर कई बार शिकायती पत्र दिये हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। त्रिलो...