लखनऊ, अगस्त 5 -- जानकीपुरम विस्तार में एकेटीयू के निकट स्थित पिंक कॉलोनी के भीतर की अभी तक न सड़कें बनीं और न सीवर पड़ी है। जल निकासी के लिये नालियां भी नहीं बनी हैं। घरों का गंदा पानी घर के सामने रास्तों पर भर रहा है। घरों के सामने कच्चे रास्तों पर कीचड़ हो गया है। चलना मुश्किल हो गया है। बारिश से जल भराव हो गया है। स्कूली वैन घर तक नहीं आती है। कालोनी के रास्तों पर जल भराव और कीचड़ होने की वजह से रिश्तेदार और परिचित घर नहीं आते हैं। शाम होते ही गलियों में अंधेरा हो जाता है। कई लोग जर्जर रास्तों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। पार्षद से लेकर क्षेत्रीय विधायक और नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवायी नहीं हो रही है। पिंक सिटी वर्ष 2013 में बसी थी। मौजूदा समय में यहां करीब 500 घर हैं। पांच हजार से अधिक लोग कालोनी में ...