रुद्रपुर, फरवरी 15 -- रुद्रपुर में गन्ना किसानों ने स्पष्ट कहा कि 405 रुपये प्रति कुंतल की सरकारी खरीद दर पर गन्ने की खेती अब लाभकारी नहीं रह गई है। किसानों का कहना है कि खेत की तैयारी से लेकर कटाई व ढुलाई तक मजदूरी का खर्च लगातार बढ़ रहा है। खाद, बीज, सिंचाई व परिवहन पर होने वाला व्यय भी पहले की तुलना में अधिक हो गया है। किसानों की मांग है कि यदि खरीद दर 500 रुपये प्रति कुंतल की जाए तो उन्हें राहत मिल सकती है। किसानों का स्थानीय कोल्हू में 500 रुपये प्रति कुंतल तक दाम मिलने का दावा है। इससे मिल और खुले बाजार के बीच अंतर स्पष्ट दिखाई देता है। इससे कई किसान असमंजस की स्थिति में हैं। किसानों ने सरकार से मूल्य नीति पर पुनर्विचार की मांग की है। शहर में गन्ना खेती को लेकर एक अलग चिंता पैदावार में आई गिरावट को लेकर सामने आई है। किसानों के अनुसा...