रुद्रपुर, मार्च 23 -- ग्रीन व्यू सिटी कॉलोनी और वाटिका विहार वार्ड-16 बगवाड़ा में हैं। दोनों कॉलोनियां एक-दूसरे जुड़ी हुई हैं। दोनों कॉलोनियों में समस्याओं का अंबार है। वाटिका विहार की ज्यादातर गलियों में नालियां तक नहीं बनी हैं। मजबूरी में अपने घरों का गंदा पानी लोग खाली प्लॉटों में डाल रहे हैं। इधर, ग्रीन व्यू सिटी कॉलोनी में घरों के बाहर नालियां तो बनी हैं, लेकिन निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह गंदा पानी इकट्ठा हो रहा है। इसकी वजह से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही लोगों के मकानों में सीलन आदि की समस्या तक पैदा होने लगी है। कॉलोनियों में कुछ स्थानों में स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, लेकिन उनमें ज्यादातर लंबे समय से खराब पड़ी हैं। वाटिका विहार के मुख्य मार्ग में कहीं भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है, जिससे रात मे अंधेरा रहता है। कॉलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.