रुद्रपुर, दिसम्बर 1 -- रुद्रपुर शहर में तेज़ी से बढ़ते उद्योगों और विकास कार्यों के बीच पैदल यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। संकरी सड़कों, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण लोग सड़क किनारे चलने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे सबसे अधिक जोखिम में हैं। मॉडर्न कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यदि पर्याप्त फुटपाथ और बेहतर यातायात व्यवस्था लागू की जाए तो हादसों में 30-40 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है। शहर की प्रारंभिक प्लानिंग पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। पैदल यात्रियों के सड़क पर चलने के कारण यातायात अक्सर बाधित होता है, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। तेजी से बढ़ती आबादी और बढ़ते यातायात के बीच शहर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.