रुद्रपुर, मार्च 10 -- मेट्रोपोलिस शहर की पॉश सोसाइटी में से एक है। इसके बावजूद यहां कई समस्याएं हैं। साफ-सफाई आदि के लिए मेट्रोपोलिस सोसाइटी की ओर से नगर निगम को प्रतिमाह 52 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके बावजूद यहां कूड़े का ढेर लगा हुआ है। लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से कूड़ा फेंकने के लिए स्थान चयनित नहीं किया गया है। कूड़े को खाली पड़े एक प्लॉट में रखा गया है। इससे मच्छरों के पनपने और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। 49 टावर और 200 विला वाली मेट्रोपोलिस सोसाइटी में करीब 1600 परिवार रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिमाह 52 हजार रुपये में साफ-सफाई, कूड़ा उठाने आदि का ठेका नगर निगम को दिया गया है। इसके बावजूद कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है, जिससे सोसाइटी में कूड़े का ढेर लग गया है। लोगों का कहना है कि गर्मियां आ गई हैं, इसलिए कूड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.