रुद्रपुर, मार्च 21 -- रॉयल रेजिडेंसी में समस्याओं का अंबार है। लगभग सभी गलियों की सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है। नालियां चोक होने से जगह-जगह पानी इकट्ठा हो रहा है। कई स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब पड़ी हैं। लोगों का कहना है कि खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की जानी चाहिए। साथ ही जिन स्थानों में अंधेरा रहता है, वहां नई लाइटें लगाई जानी चाहिए। नगर निगम की ओर से यहां सफाई कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई है। इसके अलावा निगम की कूड़ा गाड़ी भी कई दिनों बाद आती है। फॉगिंग भी नहीं कराई जाती है। इससे लोगों में काफी नाराजगी है। रुद्रपुर के वार्ड-16, बगवाड़ा में स्थित रॉयल रेजिडेंसी के लोग बताते हैं कि यह सोसाइटी खेड़ा क्षेत्र की तरह काफी पुरानी है। वर्तमान में यहां करीब 700 परिवार और 3000 से ज्यादा आबादी रहती है, लेकिन सुविधाओं का घोर अभाव है। नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.