रुद्रपुर, फरवरी 16 -- करीब 25 साल पहले रुद्रपुर के जगतपुरा में बसासत शुरू हुई। वहीं कभी जीवनदायिनी रही कल्याणी नदी के प्रकोप से अब जगतपुरा निवासी त्रस्त हैं। प्रत्येक वर्ष कल्याणी की बाढ़ के कारण लोगों को लाखों रुपये का नुकसान होता है। हर साल बाढ़ पीड़ितों को मामूली मुआवजा दे दिया जाता है, लेकिन कल्याणी के किनारे बसे लोगों के लिए बाढ़ से स्थायी सुरक्षा के इंतजाम अब तक नहीं हुए हैं। जगतपुरा के लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से वे कल्याणी नदी में बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं। उन्हें मुआवजा नहीं बाढ़ से बचाने के स्थायी इंतजाम चाहिए। नदी के तट पर सुरक्षा दीवार बनाई जानी चाहिए। वर्तमान में जगतपुरा में 15000 से भी अधिक लोग रहते हैं। जगतपुरा में सभी समाज की मिश्रित आबादी बसती है। 25 साल पहले बसे जगतपुरा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। पूरे रुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.