रुद्रपुर, मई 16 -- गर्मी से राहत पाने के लिए लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कल्याणी नदी के आसपास बसे लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। बरसात में कल्याणी नदी अपने उफान पर होती है। इससे जान-माल का खतरा रहता है। लोग अब तक पिछले सालों की बरसात को नहीं भूल पाए हैं। तब लोगों के घरों तक में नदी का गंदा पानी घुस गया था। नदी के बहाव में सामान और लोग तक बह गए थे। लोगों का कहना है कि कल्याणी नदी फिर से अपना कहर बरपाए, उससे पहले उसकी सफाई की जानी चाहिए। जिन विभागों के ऊपर नदी की सफाई का जिम्मा है, उनके अधिकारी फिलहाल नींद की आगोश में हैं। कल्याणी नदी के किनारों पर दिनोदिन बढ़ते अतिक्रमण के कारण भी बाढ़ की स्थिति पैदा होती है। अतिक्रमण के कारण नदी-नाले में तब्दील हो गई है और नदी का स्वरूप भी बदल गया है। बरसात में कल्याणी नदी का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.