रुडकी, जनवरी 16 -- रुड़की-लक्सर मार्ग पर स्थित ढंडेरा रेलवे फाटक आज शहर के सबसे व्यस्त और संकटग्रस्त इलाकों में तब्दील हो चुका है। यहां लगने वाला लंबा और बार-बार का जाम स्थानीय जनता के लिए जी का जंजाल बन गया है। न सिर्फ लोगों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि यह फाटक क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी बड़ी बाधा बनता जा रहा है। वर्षों से ओवरब्रिज निर्माण की चर्चाएं और घोषणाएं हो रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी जस की तस है, जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। ढंडेरा रेलवे फाटक से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। यह मार्ग रुड़की को लक्सर, सुल्तानपुर और खानपुर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जोड़ता है। रेलवे की अत्यंत व्यस्त लाइन होने के कारण दिन में दर्जनों बार फाटक बंद होता है। जैसे ही फाटक गिरता है, दोनों ओर वाहनों की कई...