रुडकी, जनवरी 19 -- कस्बे को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पंचायत की ओर से समय-समय पर विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन फुटपाथों पर फैला अवैध अतिक्रमण इन प्रयासों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। कस्बे में पुरानी तहसील और ब्लॉक गेट के समीप का हालात सबसे अधिक खराब हैं। जहां फुटपाथों पर ठेलियां और अस्थायी दुकानों ने पूरी तरह कब्जा कर लिया है। फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वालों के लिए रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। मजबूरन लोगों को सड़क पर चलना पड़ रहा है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है और हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में सड़क की चौड़ाई पहले ही कम है, ऐसे में फुटपाथ पर दुकानों के सज जाने से सड़क और भी संकरी हो गई है। नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार अभियान चलाया गया, लेकिन क...