रायबरेली, अगस्त 25 -- ई-रिक्शा शहर में आने-जाने के सस्ते और सुलभ साधन बन चुके हैं, लेकिन तेजी से बढ़ती इनकी संख्या जाम की वजह बन रही है। ई-रिक्शा के कारण लोगों को सहूलियत तो है, लेकिन इनके संचालन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। इससे लोग आए दिन जाम से परेशान होते रहते हैं। ई-रिक्शा चालक भी तमाम समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। उनको पर्याप्त सवारी नहीं मिल पा रही हैं। ई-रिक्शा स्टैंड की व्यवस्था नहीं है। खराब रास्तों पर चलने से उनके रिक्शे खराब हो जाते हैं। रायबरेली। किसी भी शहर में परिवहन की रीढ़ कहे जाने वाले ई रिक्शा और ऑटो चालक बहुत सी दुश्वारियों के बीच अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। सर्दी, गर्मी या बरसात हो यह लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए सड़क पर खड़े रहते हैं। आए दिन पुलिस प्रशासन की आंखों का कांटा भी बन जाते हैं। इनको भी सम्मान जनक ज...