रायबरेली, दिसम्बर 8 -- स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली आशा कार्यकत्रियों को उनकी मेहनत के हिसाब से भुगतान नहीं मिल रहा है। इसे लेकर आशा कार्यकत्रियों के संगठन की ओर से करीब दस साल से सामान कार्य का सामान वेतन व राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन उसके बावजूद अभी तक आशा कार्य्त्रिररयों की समस्याओं का निराकरण नहीं कराया गया। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारू रुप से चलाए जाने के लिए आशा कार्य्त्रिररयों की अहम भूमिका रहती है, लेकिन फिर भी उनकी समस्याओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। रायबरेली,संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने और गभर्वती महिलाओं की देखरेख करने वाली आशा कार्यकत्रियां स्वयं भी समस्याओं से ग्रसित है। स्वास्थ्य कर्मियों के सा...