गोंडा, फरवरी 15 -- शहर के बेलीगंज, जिला अस्पताल कॉलोनी, सूरजपुर मोहल्ले आदि में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इलाके में मच्छरों की संख्या बढ़ने के कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। हाल ये है कि जगह-जगह नाली के बहते पानी के कारण जल भराव हो जाता है इससे मच्छर तो पनपते ही हैं, कई संक्रामक बीमारियों के जीवाणु भी अपना असर दिखाते हैं। ऐसे में जल निकासी और साफ सफाई की अहमियत काफी बढ़ जाती है। शहर के कई मोहल्लाें में जल भराव और गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैलने की आशंका सबसे ज्यादा है। इन इलाकों में नालियों की सफाई न होने और सीवर ब्लॉक होने से जल भराव की स्थित हो जाती है और साफ सफाई ठीक से नहीं हो रही है। इसके चलते लोगों को कई परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। यहां की स्थिति बेहद खराब है। सफाई कर्मचारी लगातार कई दिनों तक नहीं आत...