रामपुर, मार्च 12 -- विवाह जैसे बड़े समारोहों के आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले टेंट कारोबारी कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। प्रशासन और समाज की ओर से उन्हें समझने का प्रयास न के बराबर है, जबकि उनके कारोबार की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। खासकर बैंक्वेट हॉल संस्कृति ने उनके व्यापार के सामने संकट खड़ा कर दिया है। टेंट कारोबारियों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत सीजन में कुशल श्रमिकों की कमी है, क्योंकि सही समय पर आवश्यक लेबर मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है। सुरक्षा, परिवहन, और यातायात पुलिस से जुड़ी समस्याएं भी उनके काम को जटिल बनाती हैं, जो इनके कारोबार की राह में आड़े आती हैं। टेंट कारोबारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर हिन्दुस्तान से अपनी पीड़ा बयां की। टेंट कारोबारी एक समय में कई परिवारों की रोजी-रोटी का जरिया थे, लेकिन आज वे अपनी अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.