रामपुर, मार्च 9 -- पर्व-त्योहार और खुशी के मौके पर मिठास घोलने वाले मिठाई दुकानदार और कारीगर मिठाइयों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जूझते हैं। साथ ही वे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों की कार्रवाई का सामना करते हैं। मिठाइयों के नमूने अधोमानक पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाता है। बाजार में मिठाइयों की बढ़ती स्पर्धा इनके लिए चुनौती पेश करती है। मिठाई बेचने वालों का कहना है कि होली और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान मिठाई दुकानदारों का कारोबार बढ़ जाता है, लेकिन इस खुशी के माहौल में भी उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि नियम अनुसार ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, बेवजह परेशान नहीं किया जाए। साथ ही बाजार में जो समस्याएं हैं, उनका समाधान किया जाए तो उनकी परेशानी कम होगी। मिठाई दुकानदारों ने हिन्दुस्तान को अपनी पीड़ा बताई है। हारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.