रामगढ़, जून 14 -- रामगढ़। जिले में अनाज गबन के कई मामले उजागर हुए हैं। सभी मामले में कार्रवाई के लिए आगे की प्रक्रिया भी की जा चुकी है। लेकिन अबतक उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। कुछ मामलों में अनाज की वसूली जरूर हुई है। लेकिन अब तक कोई कठोर कार्रवाई सामने नहीं आई है। कभी सरकारी गोदाम से अनाज गबन का मामला हो तो कभी जनवितरण प्रणाली के दुकान से अनाज गबन का मामला। दोनों ही मामले में अबतक आगे की कार्रवाई जरूर हुई है। हिन्दुस्तान के बोले रामगढ़ की टीम से यहां के लोगों ने अपनी समस्या साझा की। बुढ़िया मंदिर महिला मंडल नामक जन वितरण प्रणाली की दुकानदार पर करीब 75 क्विंटल अनाज जिसमे 57.72 क्विंटल चावल, 13.55 क्विंटल गेहूं और 4.71 क्विंटल चना दाल के गबन का आरोप लगा है। इस मामले पर जनवितरण प्रणाली के संचालिका पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.