रामगढ़, अगस्त 29 -- कुजू। श्रद्धालुओं की भीड़ और आस्था का सैलाब हर बार टूटी झरना प्राचीन शिव मंदिर में उमड़ता है, लेकिन व्यवस्थाओं की बदहाली उनकी आस्था पर भारी पड़ने लगी है। न तो पेयजल की पर्याप्त सुविधा है और न ही स्वच्छ व उपयोगी शौचालय। सड़कें जर्जर हाल में हैं तो मंदिर का मुख्य द्वार भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में खड़ा है। हिन्दुस्तान की बोले रामगढ़ टीम को लोगों ने बताया कि भक्तों को अव्यवस्था और बदइंतजामी का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति न केवल श्रद्धालुओं को परेशान करती है बल्कि पर्यटन की संभावनाओं पर भी पानी फेर रही है। आस्था जब श्रद्धालुओं के दिलों में उमड़ती है, तो हजारों लोग किसी भी पवित्र स्थल की ओर खिंचे चले आते हैं। लेकिन यदि वहां सुविधाओं का अभाव हो, तो उनकी भक्ति और आस्था भी कुव्यवस्था की भेंट चढ़ जाती है। यही हाल स्थानीय प्रसिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.