रामगढ़, जून 19 -- गोला। गोला का प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय की स्थिति अत्यंत जर्जर गई है। डेढ़ दो दशक पूर्व तक यहां हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध थीं। अस्पताल में ओपीडी, चिकित्सकों व अन्य कर्मियों का आवास, कृत्रिम गर्भाधान सेंटर, बूल अटेंडेंट सर्विस, पोस्टमार्टम हाऊस की सुविधाएं थीं। मवेशी चिकित्सक के अलावा कई कर्मी थे। चिकित्सालय का भवन जर्जर होने के कारण जानलेवा बन गया है। 100 साल पुराना यह भवन कभी भी गिर सकता है। हिन्दुस्तान के बोले रामगढ़ की टीम से यहां के ग्रामीणों ने समस्याएं साझा कीं। गोला रजरप्प चौक के पास स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। वर्तमान में भवन की हालत इस कदर खस्ता हो गई है कि उसमें बैठने की बात तो दूर सामने जाने से डर लगता है। सभी भवनों के छत के उपर घास फुस उग आए हैं। डॉक्टर के बैठने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.