रांची, जून 11 -- रांची, संवाददाता। भाभानगर की नालियों को ढककर यहां की सड़क भी पक्का किया जाएगा। बुधवार को नगर निगम टीम के इंजीनियर भाभानगर पहुंचे और नालियों, सड़क की मापी की। निगम के सहायक अभिंयता कोमल तिग्गा व सिविल इंजीनियर नीतीश कुमार ने मापी के बाद बताया कि इलाके की सभी नालियों व सड़कों का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। बता दें कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले रांची में भाभानगर की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद ही निगम की टीम हरकत में आई। यहां के लोगों से निगम की टीम ने उनकी समस्याओं को सुना। भाभानगर के लोग 2021 से नालियों की मरम्मत और खुली नालियों को ढकने की मांग कर रहे थे। वार्ड पार्षद से लेकर निगम के अफसरों तक को कई बार आवेदन भी दिए, लेकिन निगम इस परेशानी को टालता रहा। लेकिन हिन्दुस्तान ने जब मुद्दे को प्रकाशत किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.